मुंगेली

कलेक्टर और एसपी ने हाईस्कूल का किया औचक निरीक्षण…अव्यवस्था पर जताई कड़ी नाराजगी, 4 शिक्षको का कटेगा वेतन, नोटिस भी जारी

रमेश राजपूत

मुंगेली – शिक्षा के क्षेत्र में जिले को एक नई पहचान दिलाने और शिक्षा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 90 प्लस परीक्षा परिणाम अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टर कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने आज मुंगेली विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल फरहदा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में विभिन्न कक्षाओं, विद्यार्थियों व शिक्षकों की संख्या, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं सहित परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर ने उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया, जिसमें नंद किशोर साहू, राजेन्द्र कश्यप, उर्वशी साहू और अर्चना मसीह सहित 04 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जिस पर कलेक्टर ने गंभीर नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित शिक्षकों का 01 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में अव्यवस्था और गंदगी का आलम देखकर कलेक्टर श्री कुमार ने प्राचार्य को कड़ी फटकार लगाई और उन्हें हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।

उन्होंने स्कूल में बेहतर व्यवस्था न होने तथा उचित मानिटरिंग नहीं करने पर बीईओ जितेन्द्र बावरे एवं विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक सूर्यकांत उपाध्याय को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए तथा सभी व्यवस्थाएं तत्काल सुधारने के लिए कहा। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी सी.के.घृतलहरे एवं डीएमसी को बेहतर मानिटरिंग के साथ स्कूलों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।

बच्चों से संवाद कर मन लगाकर पढ़ाई करने किया प्रोत्साहित


कलेक्टर ने बच्चों से भी चर्चा की और मन लगाकर पढ़ाई कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही गरीबी दूर करने का सशक्त माध्यम है, इसलिए खूब पढ़ें और आगे बढ़ें। पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने भी अनुशासन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर जोर देते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने निर्देशित किया।

जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ करने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी अचानकमार में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...वन विभाग में भ्रष... रायपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 3 अवैध कॉल सेंटरों पर छापा....42 आरोपी गिरफ्ता... VIDEO:सीपत क्षेत्र के सागौन जंगल में आग, फॉरेस्ट विभाग लापरवाह; एसी में बैठे अधिकारी मौके से दूर, ग्... आईपीएस रतनलाल डांगी निलंबित....एसआई की पत्नी ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप, बारात में बवाल: तखतपुर के ग्राम कुआं में बाराती और ग्रामीणों में जमकर मारपीट... डीजे में नाचने के दौ... शराब पीने पैसे नहीं देने पर बहन पर हथौड़ी से हमला..आरोपी भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज