बिलासपुर

आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर…. शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में लगातार सक्रिय चेन स्नेचर्स पर आखिरकार पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। सिविल लाइन थाना और एसीसीयू बिलासपुर की संयुक्त कार्रवाई में दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो अपने शिकार का पीछा कर सुनसान या कमजोर मौके की तलाश में वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शत-प्रतिशत मशरूका सहित दबोचा है। मामला 23 मार्च 2026 की रात का है। वैष्णवी विहार, मंगला निवासी शोभना भांडेकर अपने भाई दीपांशु भांडेकर के साथ रेलवे स्टेशन से स्कूटी पर घर लौट रही थीं।

रामा पोर्ट के पास स्कूटी पंचर हो जाने के कारण दोनों धीरे-धीरे पल्लव भवन के सामने पेट्रोल पंप के पास बढ़ रहे थे। इसी दौरान एक युवक डिवाइडर पार कर रॉन्ग साइड से आया और शोभना के गले में पहनी करीब 1 लाख 10 हजार रुपये कीमत की सोने की चैन और लॉकेट झपटकर सड़क पार खड़े अपने साथी की बाइक पर बैठ फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर पुलिस हरकत में आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने घटना स्थल से लेकर शहर भर के 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज और साइबर सेल की तकनीकी मदद से संदिग्धों की पहचान हुई और देवरीखुर्द व तारबाहर क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख सलमान 27 वर्ष निवासी तारबाहर और आकाश उर्फ आशु नायक 23 वर्ष निवासी देवरीखुर्द के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने वारदात कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने रामा पोर्ट के पास ही पीड़िता को टारगेट बना लिया था। पहले ऑटो से पीछा किया, फिर मौका देखकर बाइक से रॉन्ग साइड पहुंचकर झपटमारी की।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, ऑटो, 5 हजार रुपये नकद और लूटी गई सोने की चैन-लॉकेट बरामद किया है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी चैन को आईआईएफ गोल्ड लोन कंपनी में गिरवी रखकर 80 हजार रुपये का लोन ले चुके थे। पुलिस ने पूरे मामले में शत-प्रतिशत बरामदगी कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,