बिलासपुर

मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार…. 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – शहर समेत आसपास के जिलों में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर आखिरकार बिलासपुर पुलिस ने बड़ा प्रहार करते हुए मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 4 शातिर चोरों और 3 खरीददारों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत की 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। इस कार्रवाई से न केवल बिलासपुर बल्कि जांजगीर-चांपा और दुर्ग जिले के भी कुल 6 चोरी के मामलों का खुलासा हो गया है। यह पूरी कार्रवाई उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के कुशल मार्गदर्शन में की गई। शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने ए.सी.सी.यू. बिलासपुर और साइबर सेल को विशेष रूप से सक्रिय किया था। इसके बाद पुलिस टीम ने घटना स्थलों और शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगे 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। कई दिनों तक संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी गई और तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस को चोरों की पुख्ता जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि बाइक चोरी की वारदातों में शामिल आरोपी मस्तूरी थाना क्षेत्र के बेदपरसदा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए पहले साहिल मरावी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने कबूल किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी करता था और बाद में उन्हें सस्ते दामों पर बेच दिया जाता था। मामले में पुलिस ने साहिल मरावी 19 वर्ष, रितेश सेन 19 वर्ष, निलेश शुक्ला उर्फ राजा 28 वर्ष और हिमांशु जगत 20 वर्ष को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

वहीं चोरी की बाइक खरीदने के आरोप में रघुनंदन साहू नंदकुमार रजक और सोनू केंवट सभी निवासी वेद परसदा (मस्तूरी )समेत कुल 3 खरीददारों को भी पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और चोरी की मोटरसाइकिलों को गांव और आसपास के इलाकों में खपाने का काम कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हीरो पैशन प्रो, बजाज सीटी 100, होंडा सीबी शाइन, हीरो स्प्लेंडर समेत कुल 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है। इन वाहनों का संबंध सिटी कोतवाली, सिविल लाइन, सरकंडा, जांजगीर-चांपा और दुर्ग में दर्ज चोरी के मामलों से है। इस कार्रवाई की सबसे खास बात यह रही कि पुलिस ने केवल चोरों को ही नहीं पकड़ा, बल्कि चोरी का माल खरीदने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की। इससे साफ संदेश गया है कि चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वालों को भी अब बख्शा नहीं जाएगा। पूरे मामले के खुलासे में निरीक्षक तोप सिंह नवरंग, उप निरीक्षक हेमंत आदित्य, कमलेश बंजारे समेत ए.सी.सी.यू. और पुलिस टीम के कई जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा पूरी टीम की सराहना करते हुए पुरस्कार की घोषणा भी की गई है। बिलासपुर पुलिस की इस कार्रवाई से आम लोगों में राहत का माहौल है। लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं के बीच वेद परसदा (मस्तूरी )के शातिर चोर गिरोह की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी अचानकमार में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...वन विभाग में भ्रष... रायपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 3 अवैध कॉल सेंटरों पर छापा....42 आरोपी गिरफ्ता... VIDEO:सीपत क्षेत्र के सागौन जंगल में आग, फॉरेस्ट विभाग लापरवाह; एसी में बैठे अधिकारी मौके से दूर, ग्... आईपीएस रतनलाल डांगी निलंबित....एसआई की पत्नी ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप, बारात में बवाल: तखतपुर के ग्राम कुआं में बाराती और ग्रामीणों में जमकर मारपीट... डीजे में नाचने के दौ... शराब पीने पैसे नहीं देने पर बहन पर हथौड़ी से हमला..आरोपी भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज