बिलासपुर

शराब पीने पैसे नहीं देने पर बहन पर हथौड़ी से हमला..आरोपी भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र के देवनगर में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक ने अपनी ही बहन पर हथौड़ी से हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी भाई के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया कु. मिनेश्वरी मनहर, निवासी देवनगर कोनी, निजी नौकरी करती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 24 मार्च 2026 की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच वह घर पर अकेली सो रही थीं। इसी दौरान उनका भाई मानेश्वर सिंह मनहर शराब के नशे में घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद वह कमरे के अंदर घुस आया और बहन के बाल पकड़कर उसे बाहर खींच लाया।पीड़िता के अनुसार, आरोपी भाई ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे और पैसा नहीं देने पर जान से मारने जैसी धमकी देते हुए हमला कर दिया।

जब मिनेश्वरी ने पैसे नहीं होने की बात कही, तो आरोपी ने पास में रखे हथौड़ी उठाकर उनके सिर, हाथ और पीठ पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनके सिर व हाथ से खून बहने लगा। मारपीट के बाद वह बेहोश हो गईं। बताया गया कि बाद में आरोपी ही उन्हें अपने ऑटो से इलाज के लिए सिम्स अस्पताल, बिलासपुर लेकर गया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी भाई पहले भी कई बार शराब के लिए पैसे मांगते हुए उनके साथ मारपीट कर चुका है। कोनी पुलिस ने आरोपी मानेश्वर सिंह मनहर के खिलाफ धारा 115(2), 119(1), 296 और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,