तखतपुर

बारात में बवाल: तखतपुर के ग्राम कुआं में बाराती और ग्रामीणों में जमकर मारपीट… डीजे में नाचने के दौरान हुआ विवाद,दोनों ओर से एफआईआर दर्ज

उदय सिंह

तखतपुर – थाना तखतपुर क्षेत्र के ग्राम कुआं में शादी समारोह के दौरान बारात में शामिल लोगों और स्थानीय पक्ष के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गाली-गलौज, मारपीट, घर में घुसकर हमला और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार कराया गया। बाराती पक्ष से मामला ग्राम मोढे निवासी बलदेव रजक की शिकायत पर दर्ज किया गया है। बलदेव रजक ने पुलिस को बताया कि वह रोजी-मजदूरी का काम करता है और 25 मार्च 2026 की रात गांव के चन्द्रमिलेश की बारात में शामिल होकर ग्राम कुआं गया था।

उसने बताया कि 26 मार्च की रात करीब 12.30 बजे वह शादी घर में लगे पंडाल में खाना खा रहा था, तभी ग्राम कुआं के 2-3 लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने अश्लील गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का व डंडे से मारपीट कर दी। इस मारपीट में बलदेव रजक के सिर और दाहिने जांघ में चोट आई, वहीं पवन पटेल के बाएं हाथ की कलाई के पास चोट लगने की बात कही गई है। शिकायत में यह भी बताया गया है कि बारात में आए अन्य लोगों को भी चोटें आईं। घटना के प्रत्यक्षदर्शी के रूप में प्रमोद रजक, पवन पटेल एवं अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।

वहीं, इस घटना का दूसरा पक्ष भी सामने आया है। ग्राम कुआं निवासी जगन्नाथ यादव ने थाना तखतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि 25 मार्च 2026 को पोतदार रजक के घर में ग्राम मोढे से बारात आई थी, जिसके लिए नाश्ता-पानी की व्यवस्था उनके घर में की गई थी। शिकायत के अनुसार, 26 मार्च की रात करीब 12.05 बजे जब बारातियों को नाश्ता कराया गया और वे शादी घर की ओर निकल रहे थे, तभी बलदेव रजक, पवन पटेल और उनके साथी घर के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे।

विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर हाथ-मुक्का, डंडा और ईंट के टुकड़े से हमला कर दिया जगन्नाथ यादव के अनुसार, जब बीच-बचाव के लिए उनके पिता देवारी लाल यादव, मां कौशिल्या बाई यादव, भाई सूरज यादव, चन्द्र प्रकाश यादव, रंजीत रजक, बृजेश यादव और संदीप रजक आए, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने घर का दरवाजा, आलमारी, कूलर और फ्रिज सहित अन्य सामानों में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। इस घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने जगन्नाथ यादव की रिपोर्ट पर बलदेव रजक, पवन पटेल और उनके साथियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 324(4), 333 और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। थाना तखतपुर पुलिस का कहना है कि शादी समारोह के दौरान हुए इस विवाद की दोनों पक्षों से मिली शिकायतों के आधार पर जांच की जा रही है।

घायलों के मेडिकल परीक्षण, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घटनास्थल की स्थिति के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस घटना के बाद तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

error: Content is protected !!
Letest
कलेक्टर संजय अग्रवाल का बिलासपुर और सकरी तहसीलों का औचक निरीक्षण... लंबित राजस्व प्रकरणों पर दिखाई स... "छठी कार्यक्रम बना मौत का मैदान... शराब विवाद में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, 60 मीटर तक घसीटा, तीन ... फिर एक बड़ी चूक: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे..नगर निगम द्वारा कराया जा... ठगी का नया पैतरा... अश्लील वीडियो और एफआईआर का डर दिखाकर शिक्षिका से 76,500 की साइबर ठगी, घर में घुसकर मारपीट करने वाला आदतन बदमाश चंद घंटों में गिरफ्तार...सिटी कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, पचपेड़ी: शादी की तैयारी मातम में बदली... टीवी खरीदने जा रहे स्कूटी सवारों को हाइवा ने मारी टक्कर, 1 क... कोटा:- एक चूक और खत्म हुई जिंदगी: 25 फीट गहरे पानी वाले कुएं में गिरकर युवक की मौत करंट की चपेट में आकर फिर एक मौत... निर्माणाधीन मकान में पुट्टी का काम कर रहे युवक की गई जान बेलतरा ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का खुलासा...CCTV से पकड़ाए 5 शातिर, बैंक तोड़ने के औजार और बाइक जब्... कोटा:- सल्का डेम के पास दिनदहाड़े झपटमारी, रेलवे टिकट कलेक्शन की राशि लूटकर फरार हुए दो नकाबपोश