अवर्गीकृत

‘‘एक पेड़ एक जिंदगी’’ अभियान के तहत सेंट जेवियर्स स्कूल भरनी में एक हजार पौधे रोपे गये

डेस्क


सेंट जेवियर्स हाई स्कूल भरनी में ‘‘एक पेड़ एक जिंदगी’ का अभियान के तहत शाला प्रांगण में छात्रों के द्वारा एक हजार पौधे रोपे गये और हरियाली बना रहे इसके लिये सभी ने संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तखतपुर विधायक रश्मि सिंह ठाकुर थीं। कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग भी विशेष रूप से उपस्थित थे। रश्मि सिंह ने सभी छात्रों से एक-एक पेड़ लगाने और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने की अपील की। सभी अतिथियों ने पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने के लिये छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ ही एक ऐसा जीवन हैं जो हमें आॅक्सीजन प्रदान करता है तथा हरियाली देता है। हमारा दायित्व है कि इसे हम संभाल कर रखें।

कार्यक्रम में आर.एन.हीराधर डीईओ बिलासपुर, संजय दुबे, सुनील शुक्ला, एस.पी.चतुर्वेदी, सुभाष तथा शाला प्रबंधक डाॅ.जी.एस.पटनायक एवं सीईओ मुकेश सराफ, सहायक निर्देशक ए.सामंत राय, एच.आर. डाॅ.अन्नया सेन, प्राचार्य जितेन्द्र सिंह हुंडल, उप प्राचार्य मनोज कारेमोरे, एच.एम. नैनसी फिलिप, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी अचानकमार में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...वन विभाग में भ्रष... रायपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 3 अवैध कॉल सेंटरों पर छापा....42 आरोपी गिरफ्ता... VIDEO:सीपत क्षेत्र के सागौन जंगल में आग, फॉरेस्ट विभाग लापरवाह; एसी में बैठे अधिकारी मौके से दूर, ग्... आईपीएस रतनलाल डांगी निलंबित....एसआई की पत्नी ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप, बारात में बवाल: तखतपुर के ग्राम कुआं में बाराती और ग्रामीणों में जमकर मारपीट... डीजे में नाचने के दौ... शराब पीने पैसे नहीं देने पर बहन पर हथौड़ी से हमला..आरोपी भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज