राजनांदगांव

कोरोना संक्रमण की दहशत अब भी बरकार, पत्नी के पॉजिटिव रिपोर्ट से पति को आया हार्ट अटैक… मौत के बाद उनकी रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

रमेश राजपूत

राजनांदगांव – कोरोना संक्रमण का खतरा भले ही कम हो गया हो पर इसकी दहशत अभी भी बरकरार है जिसका ताजा उदाहरण छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में देखने को मिला है, जहाँ पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव देखकर पति को इतना गहरा सदमा पहुंचा कि उसे हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई।वही जब मृतक के पीएम के लिए उसका टेस्ट किया गया तो उसकी भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद आनन-फानन में मृतक का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकाल के तहत किया गया। मिली जानकारी के अनुसार मामला खैरागढ़ के बरेठपारा का है। यहां के निवासी अशोक सोनी को सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ा। परिजन आनन-फानन में उन्हें राजनांदगांव जिला चिकित्सालय ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। उनकी पत्नी भी 19 जनवरी को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी अचानकमार में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...वन विभाग में भ्रष... रायपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 3 अवैध कॉल सेंटरों पर छापा....42 आरोपी गिरफ्ता... VIDEO:सीपत क्षेत्र के सागौन जंगल में आग, फॉरेस्ट विभाग लापरवाह; एसी में बैठे अधिकारी मौके से दूर, ग्... आईपीएस रतनलाल डांगी निलंबित....एसआई की पत्नी ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप, बारात में बवाल: तखतपुर के ग्राम कुआं में बाराती और ग्रामीणों में जमकर मारपीट... डीजे में नाचने के दौ... शराब पीने पैसे नहीं देने पर बहन पर हथौड़ी से हमला..आरोपी भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज