गौरेला

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मरवाही के दूरस्थ क्षेत्रों का किया भ्रमण, मताधिकार का उपयोग करने ग्रामीणों को किया प्रेरित….मतदान केंद्रों में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने दिए निर्देश

रमेश राजपूत

गौरेला – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने मरवाही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के दूरस्थ आदिवासी बहुल ग्रामों का भ्रमण कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मरवाही निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा के लिए श्रीमती कंगाले ज़िले के दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुँची। उन्होंने विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति बहुल गांवों में पहुँचकर ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने चर्चा करते हुए सभी मतदाताओं के पास इपिक कार्ड की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने लोगों को मताधिकार  का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।  श्रीमती कंगाले ने कहा कि मताधिकार हमारा अधिकार होने के साथ – साथ कर्तव्य भी है।उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि कोरोना संक्रमित/संदिग्ध(प्रमाणित) मतदाता, दिव्यांग मतदाता एवं 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता को डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है। 

श्रीमती कंगाले ने निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों में पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शौचालय सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश दिए । उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोविड-19 से बचाव के संबंध में दिए गए सभी दिशा-निर्देर्शों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश मरवाही के अनुविभागीय दंडाधिकारी को दिए।  उन्होंने संवेदनशील मतदान केन्द्रों और  वेब कास्टिंग के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी की भी जानकारी ली।  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र ठाकुर, मरवाही अनुविभागीय दण्डाधिकारी रवि सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी