बिलासपुर

बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला स्थित दीनदयाल कॉलोनी में शुक्रवार सुबह जेवर चमकाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया। दो युवकों ने पहले स्टील और पीतल के बर्तन चमकाकर महिला का भरोसा जीता। इसके बाद चांदी की पायल चमकाकर वापस की और फिर सोने के जेवर साफ करने का झांसा देकर करीब दो तोले के सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दीनदयाल कॉलोनी निवासी स्मृति तिवारी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह दो युवक उसकी दुकान पर पहुंचे। दोनों ने जले हुए स्टील के बर्तन चमकाने की बात कही। महिला ने उन्हें बर्तन दिया, जिसे युवकों ने चमकाकर वापस कर दिया। इसके बाद पीतल का बर्तन भी साफ कर लौटाया। विश्वास बढ़ाने के लिए उन्होंने महिला की सास से चांदी की पायल ली और उसे भी चमकाकर वापस कर दिया।इसके बाद युवकों ने सोने के जेवर साफ करने की बात कही। उनकी बातों में आकर स्मृति ने सोने की चेन और बालियां उन्हें दे दीं। दोनों ने महिला के सामने ही एक बर्तन में पाउडर डालकर जेवर उसमें रखने का नाटक किया। बर्तन गर्म करने की बात कहकर दोनों प्रक्रिया का दिखावा करते रहे। इसी दौरान महिला को संदेह हुआ। उसने बर्तन में हाथ डालकर देखा तो सोने के जेवर गायब थे। महिला ने शोर मचाया तो दोनों युवक घबरा गए और बाइक से भाग निकले। जल्दबाजी में उनके चप्पल-जूते तक मौके पर छूट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से मिले सामान को जांच में लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस के अनुसार, ऐसे ठग पहले कम कीमत की वस्तुएं चमकाकर भरोसा कायम करते हैं और फिर कीमती जेवर लेकर फरार हो जाते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...