बिलासपुर

हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम,

उदय सिंह

बिलासपुर – हाई कोर्ट के सामने गुरुवार दोपहर माजदा वाहन की टक्कर से बाइक सवार 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक दीपक दास मानिकपुरी कोनी क्षेत्र के बिलासा ताल के पास रहते थे और हाई कोर्ट में एक अधिवक्ता के यहां मुंशी का काम करते थे। काम खत्म कर घर लौटते समय यह हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार दीपक दास गुरुवार शाम करीब चार बजे बाइक से घर जा रहे थे। हाई कोर्ट के सामने पहुंचने पर तेज रफ्तार माजदा वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने माजदा वाहन जब्त कर लिया है। चालक की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक के शव को सिम्स के मरच्यूरी में रखवाया गया था। जहाँ शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...