जांजगीर चाँपा

दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, महिला को जान से मारने,धमकी देकर वारदात को दिया था अंजाम..

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – रिश्तेदार के घर जाने घर से निकली महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली महिला पूर्व में किसी काम से अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। इसी बीच सेमरा पास रास्ते में ही अचानक रहोद निवासी मिथलेश बंजारे वहा पहुंच गया। और महिला को डरा धमकाकर सुन सान जगह में ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद महिला को किसी को भी उक्त घटना के बारे में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहा से फरार हो गया। जहां घर पहुंचकर महिला ने अपने परिजनों से अपनी आप बीती बताई। जिसकी लिखित शिकायत उन्होंने नवागढ़ पुलिस से कि। जिसपर पुलिस ने तत्काल ही आरोपी मिथलेश बंजारे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सेंडे एवम प्रधान आर. तारीकेश पाण्डेय आर.जनक कश्यप बलराम यादव थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार में निकली माँ डिडनेश्वरी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा, 700 से अधिक महिलाएं हुईं शामिल, बिलासपुर: पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर सख्त निगरानी, कलेक्टर ने जारी किए नए निर्देश.....वाहनों को ही मिले... दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर...दोनों चालकों की हुई मौत, पीछे बैठे दो बच्चे घायल मल्हार महोत्सव :- आमंत्रण विवाद ने बढ़ाया सियासी ताप, डॉ. बांधी की अनदेखी पर बवाल, लापरवाही या साजिश... बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स...