बिलासपुर

बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर 50 हजार रुपये लूटे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी अतुल यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी हेमन्त कुमार यादव, निवासी सरकंडा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरगिट्टी में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 24 मार्च 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे वे नूतन चौक स्थित जैसवाल चाय दुकान पर चाय पीने गए थे। उनकी पत्नी मायके गई हुई थी, जिसके कारण घर में रखे 50 हजार रुपये उन्होंने अपने लोवर की जेब में रखे हुए थे। हेमन्त यादव के अनुसार, चाय दुकान में मौजूद जैसवाल चाय वाले ने उनकी जेब में रखे पैसों के बारे में पूछताछ की और पैसे गिनने के बहाने रकम हाथ में लेकर वापस कर दी। उसी दौरान वहीं बैठा अतुल यादव, निवासी लम्बोदर नगर, मौके का फायदा उठाकर उनके पास आया और चाकू दिखाकर डरा-धमकाते हुए 50 हजार रुपये छीनकर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने आरोपी का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। घटना के बाद आसपास तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने 26 मार्च 2026 को सरकंडा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अतुल यादव पिता उमेश यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी लम्बोदर नगर, के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,