बिलासपुर

पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला…शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हालत में सिम्स रेफर, आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैंड स्थित शारदा होटल के पास गुरुवार रात एक व्यवसायी पर नुकीली वस्तु से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले जिला अस्पताल और बाद में सिम्स अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जित्तु छाबड़ा, जो पुराना बस स्टैंड स्थित शारदा होटल के पास व्यवसाय करता है और राजकिशोर नगर बिलासपुर में निवास करता है, ने थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 26 मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर अनुराग कश्यप का फोन आया, जिसने बताया कि उसके बड़े भाई जैकी छाबड़ा के साथ शारदा होटल के पास मारपीट हो रही है।

बताया गया कि आरोपी भुवनेश्वर पटेल, निवासी देवरीखुर्द, कथित रूप से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। जब जैकी छाबड़ा ने पैसे नहीं होने की बात कही, तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखी नुकीली वस्तु से जैकी पर हमला कर दिया। हमले में जैकी के गले, पेट और दोनों हाथों में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही जित्तु छाबड़ा मौके पर पहुंचा, जहां उसका भाई खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। इसके बाद उसे दोस्त की मदद से तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। तारबाहर पुलिस ने आरोपी भुवनेश्वर पटेल के खिलाफ धारा 115(2), 119(1), 296 और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,