बिलासपुर

आत्मनिर्भर शिक्षक, विश्वगुरु भारत की मंशा से शहर के छात्र ने बनाया उपयोगी मोबाइल एप…आज की जरूरतों पर उतरेगा खरा

रमेश राजपूत

बिलासपुर- चीन से उठी कोरोना की चिंगारी विदेशों के साथ ही भारत में भी ज्वाला मुखी का रूप ले चुकी है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सावधानी बेहद ज़रूरी है। यही कारण है कि कोरोनाकाल मे कई महीने बीत जाने के बाद भी अब तक शिक्षण संस्थानों को खोलने की इजाज़त नही मिली है। स्कूल कॉलेज कोचिंग सेंटर बंद है। जिससे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित है। तभी स्कूल कॉलेज समेत अन्य संस्थानों ने ऑनलाइन क्लास लेने का फैसला लिया पर इसकी शुरुआत में बच्चों और शिक्षकों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा, फिर धीरे धीरे ऑनलाइन क्लास के लिए एप्स भी बनाए गए, लेकिन इनमे भी कही न कही परेशानी सामने आने की बात कही जा रही थी। वही कई निजी स्कूल और संस्थाए बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई करवाने व्हाट्सएप ग्रुप बना के उसमे वीडियो और फ़ोटो अपलोड कर छोटे बड़े बच्चों को शिक्षित करने प्रयास कर रहे है। जो सही मायने में संभव नही है।

ऑनलाइन क्लास के लिए एक बेहतर एप्स की ज़रूरत महसूस की जा रही थी। जिसे देखते हुए बिलासपुर में रहने वाले इंजीनियरिंग के छात्र शादाब खान ने कड़ी मेहनत और लगन से दिन रात एक कर एक ऐसा एप्स तैयार किया जो ऑनलाइन क्लास लेने वालों के लिए संजीवनी साबित हो सकता है। इस एप्स का नाम Abvica है जिसे प्ले स्टोर से मुफ्त में डाऊनलोड किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए करीब एक हफ्ते का इंतजार करना पड़ेगा। आइए इस ऐप के बारे में विस्तार से जानते हैं कि कैसे इस एप्स को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है सबसे पहले आपको इसमें अपनी बेसिक इनफार्मेशन डालनी होगी जिसके बाद आपके मोबाइल में ओटीपी के जरिए वेरीफिकेशन होगा। आपको बता दें अगर आप की उम्र 16 साल से ऊपर है तभी आप इस एप्स के माध्यम से क्लास लेने की अनुमति होगी। वही इस ऐप का उपयोग करते वक्त पहले आपको क्रिएट क्लास के विकल्प में जा कर क्लास क्रिएट करना होगा जिसके बाद नंबर ऑफ लेक्चर डालना होगा। इसी तरह Payment का विकल्प डालेंगे और स्टूडेंट्स की संख्या डालनी होगी इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के पश्चात आपकी class create हो जाएगी, साथ ही इसमें Share का option आपको मिलेगा जिससे आप अपनी class को whatsapp या fb में शेयर करके अपने students को जोड़ सकेंगे। ये एक ऐसा ऐप है जिसमे किसी भी तरह की डिस्टर्बेंस और इंटरफ़्रांस नही होगी। बाकी एप्स के मुकाबले इस एप्प में सभी बच्चो के प्रजेंस के बाद भी सिर्फ तीन बच्चो का वीडियो ऑन रहेगा । इस एप मे ये फनक्शन इसलिए डाला गया है क्योंकि सभी का वीडियो और ऑडियो ऑन होने से कभी कुछ का ध्यान पढ़ाई से भटक न जाए, इसलिए ये एक बेहतर सुविधा मानी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार में निकली माँ डिडनेश्वरी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा, 700 से अधिक महिलाएं हुईं शामिल, बिलासपुर: पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर सख्त निगरानी, कलेक्टर ने जारी किए नए निर्देश.....वाहनों को ही मिले... दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर...दोनों चालकों की हुई मौत, पीछे बैठे दो बच्चे घायल मल्हार महोत्सव :- आमंत्रण विवाद ने बढ़ाया सियासी ताप, डॉ. बांधी की अनदेखी पर बवाल, लापरवाही या साजिश... बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स...