छत्तीसगढ़बिलासपुर

बुधवार शाम को मौसम के बदले तेवर, बिलासपुर में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, कई पेड़ धराशायी,आधे शहर में ब्लैक आउट

रास्ते में उखड़ कर गिरे पेड़ होने की वजह से दुर्घटना की आशंका भी बन गई है

सत्याग्रह डेस्क

बिलासपुर में पड़ रही तेज गर्मी के बीच अचानक बुधवार को मौसम के तेवर शाम से ही बदलने लगे। शाम करीब 7:00 बजे अचानक आसमान पर घिर आए बादल बरसने लगे । तेज गर्मी पड़ने की वजह से स्थानीय प्रभाव उत्पन्न हुआ था। कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से यह बारिश हुई । शाम को अचानक अंधड़ के साथ बारिश होने से घर से निकले लोग भीग गए। बुधवार शाम को बारिश के साथ कई स्थानों पर ओले भी गिरे । तेज गर्मी से झुलस रहे शहर में शाम को हुई बारिश से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की और बारिश की वजह से पारा 3 से 4 डिग्री नीचे चला गया।

इस बे मौसम बारिश और तेज आंधी की वजह से शहर के अलग-अलग हिस्सों में कई पेड़ उखड़ गए और कई क्षेत्रों में पेड़ों की बड़ी-बड़ी टहनियां टूट कर सड़क पर गिर गई। खासकर रेलवे क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड़ों के उखड़ कर सड़क पर गिर जाने से यातायात बाधित हुई। तेज आंधी की वजह से कई होर्डिंग भी उड़ गए ।वही बारिश और आंधी के बाद आधे से अधिक शहर में ब्लैक आउट हो गया और ट्रैफिक सिग्नल भी बंद हो गए । रास्ते में उखड़ कर गिरे पेड़ होने की वजह से दुर्घटना की आशंका भी बन गई है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार में निकली माँ डिडनेश्वरी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा, 700 से अधिक महिलाएं हुईं शामिल, बिलासपुर: पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर सख्त निगरानी, कलेक्टर ने जारी किए नए निर्देश.....वाहनों को ही मिले... दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर...दोनों चालकों की हुई मौत, पीछे बैठे दो बच्चे घायल मल्हार महोत्सव :- आमंत्रण विवाद ने बढ़ाया सियासी ताप, डॉ. बांधी की अनदेखी पर बवाल, लापरवाही या साजिश... बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स...