बिलासपुर

प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिनों से थी लापता, कॉल डिटेल से पुलिस पहुँची आरोपी तक….हत्या कर शव को फेंका था खेत मे

उदय सिंह

बिलासपुर- सिविल लाइन थानां क्षेत्र कुदुदंड में रहने वाली महिला 5 जनवरी को लापता हो गई थी,लापता महिला पूर्व कांग्रेस नेता शंकर माली की बेटी थी, जिसकी लाश 12 दिनों के बाद कोनी अंतर्गत ग्राम बिरकोना खार में गुरुवार की सुबह मिली है। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार मिलन चौक निवासी रीना उर्फ सीमा माली पिता स्व. शंकर माली (37 ) दो बच्चों के साथ रहती थी, 5 जनवरी को शाम के समय वह चिकन लेने घर से निकली थी और घर वापस नहीं आई। सडक़ पर सफाई करने वाले नगर निगम के सफाई कर्मचारी को 5 जनवरी को देर रात उसने मोबाइल पर कॉल कर सहेली के जन्मदिन पार्टी में जाने की जानकारी देते हुए बताया कि वह रेलवे स्टेशन के करीब बुधवारी बाजार के पास है और आसपास अंधेरा है, उसने परिजनों को सुबह घर पहुंचने की जानकारी दी।

इधर परिजन लगातार सीमा के मोबाइल पर कॉल करते रहे, लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं कर रही थी। 6 जनवरी को सफाई कर्मी घर पहुंचा और सीमा का फोन आने की जानकारी दी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई। 6 जनवरी को शाम 4 बजे तक सीमा का मोबाइल ऑन था और इसके बाद स्वीच ऑफ हो गया।

कॉल डिटेल ट्रेस करने से मिली लोकेशन

पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज की थी और मोबाइल कॉल लोकेशन से पुलिस को पता चला कि रीना उर्फ सीमा की मोहल्ले में रहने वाले प्रभात यादव पिता किशन यादव ( 38) से लगातार मोबाइल पर लगातार बातें होती थी। 5 जनवरी को भी सीमा और प्रभात के बीच बातचीत हुई थी। पुलिस ने प्रभात को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने सीमा से प्रेम प्रसंग होने की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने सीमा की हत्या कर बिरकोना खार में लाश फेंक दी थी।

पुलिस ने गुरुवार को बिरकोना खार से सीमा की सड़ी गली लाश बरामद की। घटना स्थल से उसका मोबाइल भी जब्त किया गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी