रतनपुर

रतनपुर : धार्मिक नगरी में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप.. न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार बैठा आमरण अनशन पर,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – धार्मिक नगरी रतनपुर में प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर के राम दरबार अतिथि निवास होम स्टे को सील किए जाने के मामले में पीड़ित संचालक देवकुमार थवाईत ने प्रशासन पर पक्षपात, राजनीतिक दबाव और मनमानी का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। यह मामला अब पूरे नगर में चर्चा का विषय बन गया है। देवकुमार थवाईत का कहना है कि उन्होंने नगर पालिका से विधिवत गुमास्ता लाइसेंस प्राप्त कर शासन की होम स्टे योजना के अंतर्गत राम दरबार अतिथि निवास का संचालन किया था।

इसके बावजूद 9 जनवरी 2026 को तहसीलदार रतनपुर शिल्पा भगत द्वारा सुरक्षा जांच के नाम पर होम स्टे को सील कर दिया गया। कारण बताया गया कि गेस्ट रजिस्टर में आने-जाने का समय अंकित नहीं था। पीड़ित का आरोप है कि रतनपुर के कई अन्य होटल और लॉज में भी यही कमी पाई जाती है, लेकिन उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे प्रशासनिक कार्रवाई की निष्पक्षता पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। पीड़ित ने पड़ोसी राजू शर्मा और स्वीटी शर्मा पर राजनीतिक रसूख के दम पर प्रशासन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। न्याय न मिलने से आहत देवकुमार थवाईत अपने पूरे परिवार के साथ बुधवार से राम दरबार के सामने आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।

पीड़ित परिवार ने स्पष्ट किया है कि उनकी मांग केवल निष्पक्ष जांच, होम स्टे को पुनः खोलने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि धार्मिक नगरी में इस प्रकार की कथित पक्षपातपूर्ण कार्रवाई से प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है। अब सभी की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस मामले में क्या कदम उठाता है।

error: Content is protected !!
Letest
दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प...