रतनपुर

खूंटाघाट डेम में डूबे कोरबा के युवक का शव बरामद…. 15 तारीख को घर लौटना था बालाघाट, लेकिन पहुँची मौत की खबर,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र के खूंटाघाट जलाशय में पिकनिक के दौरान डूबे कोरबा निवासी युवक का शव गुरुवार सुबह एसडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया। मृतक की पहचान विशाल मानकर 26 वर्ष पिता कन्हैया मानकर, निवासी सुभाषनगर दीपका, मूल निवासी बालाघाट मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। विशाल दीपका स्थित रिज़िटेक कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था।
जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर विशाल अपने पांच दोस्तों के साथ खूंटाघाट डेम पिकनिक मनाने आया था। खाना बनाने और खाने के बाद सभी दोस्त जलाशय में नहाने उतरे। नहाने के बाद पांच दोस्त बाहर आ गए, लेकिन विशाल पानी से बाहर नहीं निकला। दोस्तों ने आसपास तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला। तुरंत रतनपुर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर सर्च ऑपरेशन शुरू करने की कोशिश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। गुरुवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान फिर शुरू किया और कुछ घंटों बाद शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया गया कि कुछ दिन पहले विशाल ने अपने पिता को फोन कर बताया था कि वह 15 अगस्त की छुट्टी में घर आएगा। परिजन उसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही हादसे की खबर मिल गई। अब 15 अगस्त को घर में खुशियों के बजाय बेटे का पार्थिव शरीर पहुंचेगा। इस घटना से क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया