रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में आज मिले 313 पॉजिटिव मरीज, संक्रमितों की संख्या पहुँची 13000 के करीब, वही मौत के आंकड़े हुए 104

रमेश राजपूत

रायपुर– भारत में वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश प्रभावित हैं , जिनमें कुल 2268675 प्रकरणों की पुष्टि हो चुकी है और कुल 45257 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए कुल 388852 सेम्पल्स की जांच की गई है, जिसमें 12938 पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है, वही इनमें से अब तक कुल 9239 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए गए जा चुके है और 3595 मरीज सक्रिय मरीजों का उपचार जारी है। प्रदेश में मंगलवार को कुल नए 313 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पहचान की गई है, जिनमें रायपुर से 73 , दुर्ग से 47 , रायगढ़ से 28 , राजनांदगांव से 18 , बिलासपुर से 17 , कोण्डागांव से 15 , दंतेवाड़ा से 14 , कांकेर से 12 , नारायणपुर , जांजगीर – चांपा व बेमेतरा से 11-11 , कोरबा से 09 , बलौदाबाजार से 08 , बस्तर व सुकमा से 07-07 , महासमुंद , सूरजपुर व बीजापुर से 05-05 , धमतरी , बालोद , गरियाबंद व मुंगेली से 02-02 , कोरिया अन्य राज्य से 01-01मरीज शामिल है।

इनके अलावा आज प्रदेश में 5 कोरोना पॉजिटिव की मौत भी दर्ज की गई है, जिन्हें कोरोना संक्रमण के अलावा अन्य स्वास्थ्य समस्याएं थी, जिनमें नंदी चौक , राजनांदगांव निवासी 52 वर्षीय पुरूष,  सिकोला बस्ती , दुर्ग निवासी 59 वर्षीय पुरूष, नेवरा तिल्दा , जिला रायपुर निवासी 34 वर्षीय पुरूष, संतोषी नगर , रायपुर निवासिनी 50 वर्षीय महिला, पोस्ट टप्पा , जिला राजनांदगांव का ग्रामीण 18 वर्षीय पुरूष ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब इन 5 मौतों के बाद प्रदेश में कुल 104 लोगों की मौत इस संक्रमण की चपेट में आकर हो चुकी है।

error: Content is protected !!
Letest
खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम...