बिलासपुर

पुलिस की नशे के सौदागरों के खिलाफ सघन कार्रवाई शुरू, ड्रग्स मामले के खुलासे के बाद लगातार जारी है कार्रवाई….अलग अलग थाना क्षेत्रों से 8 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस का नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त छापामार कार्रवाई जारी है, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ विगत दो दिनों से कार्यवाही की जा रही है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग – अलग टीमों द्वारा छापेमारी कार्यवाही कर गांजे की अवैध बिक्री करते हुए 08 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है जिसमें 08 अलग अलग प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं । उक्त प्रकरणों में कुल 05 किलो 260 ग्राम गांजा कुल कीमत 38,002 रूपये एवं नगद 1,070 रूपये जप्त किया जाकर अग्रिम कार्यवाही की

जा रही है, मिली जानकारी के अनुसार थाना सिटी कोतवाली में धारा- 20 – बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत आरोपी दिनेश उर्फ बाबा खटिक से 460 ग्राम गांजा कीमत 2500 रूपये एवं 220 रूपये नगद जप्त कर गिरफ्तार किया गया । वही थाना सरकण्डा में आरोपी डैनी उर्फ संतोष साहू से 350 ग्राम गांजा कीमत 1500 रूपये जप्त कर गिरफ्तार किया गया । थाना तोरवा में आरोपी भावेश राजपूत से 450 ग्राम गांजा कीमत 3.000 रूपये एवं नगद 850 जप्त कर गिरफ्तार किया गया । थाना सिविल लाईन में आरोपी पवन निर्मलकर से 400 ग्राम गांजा कीमत 3,000 रूपये जप्त कर गिरफ्तार किया गया,

वही थाना मस्तूरी में आरोपी सुनील कुमार थवाईत से 700 ग्राम गांजा कीमत 7,000 रूपये जप्त कर गिरफ्तार किया गया और आरोपी बेदी प्रसाद तिवारी से 400 ग्राम गांजा कीमत 4,000 रूपये, कोनी में आरोपी जगदीश पटेल से 500 ग्राम गांजा कीमत 5,000 रूपये, थाना रतनपुर में आरोपी रमेश रोहिदास से 02 किलो ग्राम गांजा कीमत लगभग 12,000 रूपये जप्त कर गिरफ्तार किया गया है। फ़िलहाल पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, बावजूद नशे के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधी भी सक्रिय है, जो अब पुलिस की इस कार्रवाई में सामने आ रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्...