बिलासपुर

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आई गंभीर चोटें, मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक ने मजदूर से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक के हाथ, कोहनी और पीठ में चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुराना पंप हाउस के पास रहने वाला दुर्गेश यादव रोजी-मजदूरी करता है। 11 सितंबर की रात करीब 8 बजे उसका दोस्त सूरज यादव ने फोन कर उसे पुराना पंप हाउस के पास बुलाया था। दुर्गेश वहां पहुंचकर सूरज से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद क्रिश उर्फ कृष्णा सूर्यवंशी ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। दुर्गेश ने पैसे नहीं होने की बात कही तो आरोपी नाराज हो गया।

उसने दुर्गेश से कहा कि वह आजकल ज्यादा बात करता है। इसके बाद आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्के से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान क्रिश ने अपने पास रखी किसी धारदार वस्तु से दुर्गेश पर हमला कर दिया। हमले में दुर्गेश की दाहिनी कलाई, बाएं हाथ की कोहनी के पास और पीठ में चोट लगी, जिससे खून निकलने लगा। घटना के दौरान सूरज यादव और अक्कू यादव ने बीच-बचाव कर किसी तरह विवाद शांत कराया।पीड़ित की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने क्रिश उर्फ कृष्णा सूर्यवंशी के खिलाफ धारा 115(2), 118(1), 119(1), 296 और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि...