रतनपुर

ब्राह्मण महिला सभा ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस…नारी को बनाएं आत्मनिर्भर और करें सम्मान,

जुगनू तंबोली

रतनपुर- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सरयूपारीण ब्राह्मण महिला प्रभाग ने हाथी किला गार्डन में कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ईश्वरी पांडे शिक्षिका विशिष्ट अतिथि नेहा पांडे शिक्षिका व अध्यक्षता चंद्रकांता शर्मा संरक्षक ने किया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का आरंभ भगवान जगन्नाथ का पूजन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उपस्थित नारी शक्तियों के स्वागत के पश्चात स्वागत भाषण देते हुए महिला प्रभाग की अध्यक्षा नीलू पांडेय ने कहा – नारी को आत्मनिर्भर बनाएं व हमेशा उसका सम्मान करें ताकि महिलाएं और अधिक ऊर्जा के साथ काम कर घर, समाज व देश का सहयोग कर सके। अगले चरण में महिला पदाधिकारी के द्वारा ईश्वरी पांडे व नेहा पांडे का साड़ी श्रीफल सुहाग का सामान प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में सदस्यों द्वारा गीत कविता पाठ किया गया। पुष्पा तिवारी लक्ष्मी पांडे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा महिलाएं घर परिवार के साथ-साथ अपने उत्थान का भी कार्य करें। अतिथियों व पदाधिकारी ने महिला दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का सफल संचालन पूनम जोशी व आभार वंदना दुबे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में नीलू पांडेय ,लक्ष्मी पांडेय, रश्मि शर्मा, वंदनी मिश्रा, अंजली मिश्रा,शांता तिवारी, जानकी पांडेय, अन्नपूर्णा शर्मा,राजेश्वरी दुबे, शोभा दुबे, विनीता पांडे,सविता शुक्ला, जयंती मिश्रा ,शुभा तिवारी एवं महिला प्रभाग के सभी सदस्य शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर