रतनपुर

तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात…रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया

बिलासपुर – रतनपुर क्षेत्र में उस समय लोगों में कौतूहल और चिंता का माहौल बन गया, जब एक तालाब के पास मगरमच्छ के छह नवजात बच्चे दिखाई दिए। मिली जानकारी के अनुसार सुबह कुछ लोग बिकमा तालाब में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने तालाब के बाहरी हिस्से में बने एक गड्ढे में छोटे-छोटे मगरमच्छ के बच्चों को देखा। इतनी कम उम्र के मगरमच्छों को देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रतनपुर थाना पुलिस और वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी छह नवजात मगरमच्छों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।रेस्क्यू के बाद मगरमच्छों को वन विभाग के कार्यालय लाया गया, जहां वन विभाग की टीम ने उनकी जांच की।

इसके बाद सभी छह नवजात मगरमच्छों को उनके प्राकृतिक आवास खुटाघाट बांध में सुरक्षित छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि खुटाघाट बांध क्षेत्र में पहले से ही बड़ी संख्या में मगरमच्छ पाए जाते हैं, जो इनके लिए अनुकूल प्राकृतिक वातावरण है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीवों के मिलने पर उन्हें नुकसान न पहुंचाएं और तत्काल संबंधित विभाग को सूचना दें, ताकि उनका सुरक्षित संरक्षण किया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल