बिलासपुर

बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लापरवाही और समझौते के लिए दबाव बनाने की शिकायत, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश,

उदय सिंह

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के अंतर्गत आने वाले सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से खाकी को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। सात वर्षीय दो मासूम बच्चियों के साथ हुए अमानवीय दुष्कर्म प्रकरण में सिरगिट्टी पुलिस पर शुरुआत से ही घोर लापरवाही बरतने, साक्ष्यों को नजरअंदाज करने और पीड़ित परिवार पर समझौता करने का दबाव बनाने के संगीन आरोप लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित बच्चियों के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से न्याय की गुहार लगाई है, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। शिकायत आवेदन के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दो मासूम बच्चियों के साथ अत्यंत अमानवीय अपराध घटित हुआ था। आरोप है कि घटना की तत्काल जानकारी देने के बावजूद थाना स्तर पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। पीड़ित परिवार सुबह से देर रात तक थाने और अधिकारियों के चक्कर काटता रहा। काफी मिन्नतें करने और वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ही एफआईआर दर्ज की जा सकी। शिकायत में सिरगिट्टी पुलिस की निष्पक्षता पर बड़े सवाल खड़े किए गए हैं।

बच्चियों ने बताया था कि आरोपी गलत काम करते समय उन्हें रस्सी से बांधकर रखता था। पीड़ित परिवार ने पुलिस को घटना से जुड़े इस महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य रस्सी और अन्य सामग्रियों की जानकारी देते हुए उन्हें तत्काल जब्त करने का आग्रह किया था, ताकि वैज्ञानिक जांच हो सके। परंतु पुलिस ने इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे महत्वपूर्ण साक्ष्यों के नष्ट होने या प्रभावित होने की गंभीर आशंका पैदा हो गई है। इसके विपरीत, पुलिस पर आरोप है कि वह पीड़ित बच्चियों का चिकित्सकीय परीक्षण होने और उनके निजी अंगों में लगातार दर्द की शिकायत के बावजूद संवेदनशीलता दिखाने में पूरी तरह नाकाम रही। मासूमों से बार-बार पूछताछ कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। वहीं दूसरी ओर, आरोपी पक्ष को विशेष महत्व दिया गया आरोपी की माता को थाने में बैठाकर विशेष सुविधाएं दी गईं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में आ गई है।

समझौते का दबाव और अधिकारियों की भूमिका पर सवाल

प्रार्थिया का आरोप है कि थाना प्रभारी सिरगिट्टी, उप निरीक्षक शीतल प्रसाद त्रिपाठी और जांच अधिकारी संतोषी अग्रवाल द्वारा मामले में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई गई। निष्पक्ष जांच करने के बजाय पीड़ित परिवार पर यह कहकर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया गया कि आरोपी पड़ोसी और परिचित है, इसलिए मामला समाप्त कर लेना चाहिए। ऐसे बयानों से पीड़ित परिवार का मनोबल टूट गया है। आरोपी पक्ष द्वारा लगातार दी जा रही धमकियों के कारण पूरा परिवार गहरे भय के माहौल में जीने को मजबूर है, और उन्हें अब तक कोई पर्याप्त सुरक्षा भी नहीं मिली है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

इस अत्यंत गंभीर मामले में जब न्याय की आस खोता पीड़ित परिवार बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह के समक्ष उपस्थित हुआ, तो उन्होंने मामले को बेहद संवेदनशीलता से लिया। परिजनों के बयानों और सिरगिट्टी पुलिस की लापरवाही के आरोपों को सुनने के बाद, एसएसपी ने तत्काल मामले की गंभीरता से जांच करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम और पुलिस की भूमिका की विस्तृत जांच एडिशनल एसपी सिटी द्वारा की जा रही है। एडिशनल एसपी सिटी की जांच रिपोर्ट में जो भी तथ्य और खामियां सामने आएंगी, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित पक्ष ने मांग की है कि संपूर्ण प्रकरण की जांच किसी स्वतंत्र व वरिष्ठ अधिकारी से कराई जाए, साक्ष्यों को तुरंत वैज्ञानिक जांच के लिए जब्त किया जाए और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पद से पृथक किया जाए ताकि बच्चियों को निष्पक्ष न्याय मिल सके।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप... प्रदेश के 14 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों का हुआ तबादला... बिलासपुर की कमान रामेश्वर जायसवाल को, तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 1 युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 4.50 लाख की ठगी...आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, गड्ढों से भरी सड़क बनी हादसे की वजह... ईंटों से लदी ट्रैक्टर पलटी, युवक और बच्चा घायल मल्हार: कुटेला डेम में फोटो खींचने को लेकर विवाद.. सरपंच के पिता पर मारपीट का मामला दर्ज एक मोबाइल ने खोला चार हत्याओं का राज... दो डबल ब्लाइंड मर्डर, दो गांव और एक ही गैंग, मस्तूरी:- 20 हेक्टेयर जमीन पर दो विभाग आमने-सामने.... मनरेगा का तालाब या रेशम पालन का प्रोजेक्ट? जनद... सकरी बाईपास रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा..पैदल घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत... पैसे मांगने पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला... गंभीर रूप से घायल युवक का कटा कान, आरोपी गिरफ्तार