बिलासपुर

बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा… अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाएं गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर– जीआरपी बिलासपुर ने यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक अंतर्राज्यीय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम भी बरामद की गई है। जीआरपी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र निवासी दिनेश कुमार पंकज ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ट्रेन संख्या 12102 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास यात्रा के दौरान उसकी पत्नी का लेडीज हैंडबैग चोरी हो गया। बैग में लगभग 95 हजार रुपये मूल्य के सोने के जेवर रखे हुए थे। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।रेल पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देशन और अधिकारियों के मार्गदर्शन में जांच के दौरान बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चार संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में उनकी पहचान पूनम विनेश मानकर 43 वर्ष, अरुणा विट्ठल उडके 60 वर्ष, अनीता मंगल सिंह 46 वर्ष और चैत्रा लोटे 59 वर्ष निवासी नागपुर, महाराष्ट्र के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे संगठित गिरोह बनाकर रायगढ़ से रायपुर के बीच चलने वाली यात्री ट्रेनों में सफर करती थीं और मौका देखकर महिला यात्रियों के हैंडबैग, कीमती सामान तथा सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लेती थीं। चोरी के सामान को बेचकर प्राप्त रकम आपस में बांट ली जाती थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 24 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में अपराध सिद्ध पाए जाने पर चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जीआरपी द्वारा गिरोह की अन्य वारदातों और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल