कोटा

कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या… चार आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र में युवक की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या की वारदात चरित्र शंका के चलते अंजाम दी गई थी। आरोपियों ने पहले युवक की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, फिर उसके साथ मारपीट कर बड़े पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 4 जून 2026 को प्रार्थी आलोक सिंह निवासी रलिया जयरामनगर ने कोटा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह अपने साथी यशु पोर्ते और निखिल गोस्वामी के साथ होटल फोर सीजन के आगे कच्चे मार्ग पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों में सवार चार युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने अपनी एक बाइक प्रार्थी के पीछे और दूसरी बाइक निखिल गोस्वामी के सामने खड़ी कर दी।

इसके बाद मुख्य आरोपी दीपक दास उर्फ भोला दास ने निखिल गोस्वामी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इसके बाद चारों आरोपियों ने मिलकर निखिल के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। मौके पर पहुंचने पर निखिल गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके सिर को बड़े पत्थर से कुचल दिया गया था और अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह तथा एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने लगातार तलाश कर 11 जून को चारों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक दास उर्फ भोला दास मानिकपुरी 26 वर्ष निवासी भुंडा, निखिल राव उर्फ निक्कू 24 वर्ष निवासी देवनगर कोनी, करण दास मानिकपुरी 24 वर्ष निवासी देवनगर कोनी तथा कुश साहू उर्फ बुतरू 26 वर्ष निवासी तेलियापुराण भरारी शामिल हैं।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1) एवं 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक धर्मेंद्र साहू, मनमोहन कोसले तथा एसीसीयू बिलासपुर की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल