जांजगीर चाँपा

मुख्यालय में पुलिस को चुनौती, पुलिसकर्मी, सीआरपीएफ जवान के घर सहित एक रात में टूटे 5 घरों के ताले, सीसीटीवी में कैद हुए चोर, डॉग स्कवायड की मदद से पुलिस जुटी जांच में,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जांजगीर के दीनदयाल कालोनी में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर एक साथ 5 घरों के ताले तोड़े जिसमें से 3 घरों में नगदी सहित जेवर सहित लगभग 3 लाख की चोरी की गई वहीं 2 घरों में उन्हे कुछ नही मिला। चोरों की तस्वीर वारदात के बाद बाहर निकलने के दौरान सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के मुताबिक घटना बीती रात लगभग 1 से 2 बजे के बीच की है।

जांजगीर पुलिस डॉग स्कवायड की मदद से पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर के टीसीएल कॉलेज ईलाके के दीनदयाल कालोनी में बीती रात चोरों ने 5 सूने मकानों के ताले तोड़े इस दौरान चोरों ने 3 घरों से नगदी और सोने चांदी के जेवर चोरी किया जिसमें सीआरपीएफ के बीजापुर में पदस्थ जवान प्रेम कुमार खरे का घर शामिल है जिसके परिजन केरा गांव में परिवार में हो रहे शादी समारोह में शामिल होने गये हुए थे इनके घर से आलमारी तोड़कर 13 हजार नगदी की चोरी की गई, वहीं पुलिसकर्मी बालमिकी राठौर अपने परिवार सहित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गये थे जिनके निवास का ताला तोड़कर अलमारी में रखे नगदी रकम पार की गई है,

शिक्षक लायन सिंह कंवर ने बताया कि उनके निवास से आलमारी का ताला तोड़कर सोने का एक तोला का माला, सोने का एक सेट झुमका, 7 तोले का चांदी का पायल, 4 तोला के चांदी का करधन, बिछिया नगदी 25 सौ रू सहित अन्य सामन की चोरी की गई है। स्वास्थ्य कर्मी सत्यजीत कुर्रे ने बताया कि वे सपरिवार कापन मृत्युकर्म के कार्यक्रम में शामिल होने गये हुए थे आज आकर देखा तब घर का ताला टूटा मिला और आलमारी भी टूटी हुई थी जिसमें से चांदी का पायल 4 सेट लगभग 62 तोला 16 जोड़ी चांदी का बिछिया, सोने का फुल्ली 3 नग, सोने का कान का बाला और अंगूठी कुल वजन 10 ग्राम 10 हजार रू नगद सहित लगभग डेढ़ लाख की चोरी की गई है।

वहीं किराना व्यवसायी मोहम्मद परवेज का घर का केवल ताला टूटा मगर कोई चोरी नही हुई। इस मामले में जांजगीर थाना प्रभारी उमेश कुमार साहू आज सुबह लगभग 11 बजे पुलिस चोरी की सूचना पाकर मौके पर पहुॅचे उन्होंने डॉग स्क्वायड बुलाया और सीसीटीवी फूटेज भी खंगाले, सीसीटीवी फुटेज में चोर वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं जिनकी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल चोरों की पता साजरी की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग...