बिलासपुर

बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम…आरोपी चालक की तलाश तेज

उदय सिंह

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के खमतराई निवासी एवं पूर्व सरपंच किशोर मंजारे की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, किशोर मंजारे खमतराई में मेडिकल स्टोर का संचालन करते थे। रविवार दोपहर वे अपनी दुकान से भोजन करने के लिए घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोल्डन पिटल कॉलोनी के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे पल्सर बाइक चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा था। लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर गुरुवार को उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना में शामिल पल्सर बाइक के नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...