सीपत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, सड़क पर खड़े होकर वीडियो बनाते रहे लोग

सीपत रियाज असरफी

सीपत – सीपत-गुड़ी के बीच लिमहाई पारा में मोटरसाइकिल सवार युवक को किसी अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में ले लिया इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, एक्सीडेंट में घायल युवक तड़पता रहा और राहगीर वीडियो बनाते रहे किसी ने भी इसकी सूचना पुलिस या 108 को नही दी, कल दोपहर जांजगीर जिला के बलौदा निवासी विकास यादव पिता राजकुमार यादव उम्र 27 वर्ष बिलासपुर से अपनी बाइक CG 11 AW 5388 से वापस अपने घर बलौदा जा रहा था।

सीपत के आगे ग्राम गुड़ी के लिमहाई तालाब के आगे किसी अज्ञात वाहन ने युवक को अपने चपेट मे ले लिया हादसा इतना भयानक था कि युवक दूर तक घसीटता चला गया सर में गंभीर चोट लगने की वजह से विकास की मौके पर ही मौत हो गई l हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया वहाँ से गुजर रहे लोगो में पुलिस या 108 को सूचना करने को छोड़कर वीडियो बनाते रहे वहां से गुजर रहे सीपत प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने इसकी सूचना सीपत पुलिस को दी।

सीपत थाना प्रभारी राजकुमार सोरी ने मौके पर पहुँचकर लाश का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वही पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर मामंले की जांच में लगी हुई हैं l

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार