बिलासपुर

रायपुर-दुर्ग में प्रमोशन, बिलासपुर में फाइल अटकी! प्रशिक्षित RHO कर्मचारियों ने जेडी को सौंपा ज्ञापन

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी बिलासपुर से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिलों में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (RHO) महिला-पुरुष कर्मचारियों ने विभागीय ऑप्थेल्मिक असिस्टेंट का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर लिया है, लेकिन महीनों बाद भी उन्हें “नेत्र सहायक अधिकारी” के पद पर प्रमोशन नहीं दिया गया है। जिसको लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के बैनर तले बिलासपुर संभाग के जेडी डॉ गायत्री बाँधी को को ज्ञापन सौंपा मामले में विस्तृत चर्चा की। संघ के संभाग अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप के नेतृत्व में जेडी को ज्ञापन सौंपा गया। जहा उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर संभाग अंतर्गत विभिन्न जिलों में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (आर.एच.ओ. महिला/पुरुष) कर्मचारियों द्वारा विभागीय ऑप्थेल्मिक असिस्टेंट प्रशिक्षण सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर लिया गया है। संबंधित जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालयों द्वारा पात्र कर्मचारियों के गोपनीय प्रतिवेदन (CR) और अचल संपत्ति विवरण सहित आवश्यक दस्तावेज पदोन्नति कार्यवाही जेडी ऑफिस भेज भी दिया गया है। प्रशिक्षण उत्तीर्ण करने के उपरांत भी पदोन्नति आदेश जारी न होने से कर्मचारियों में निराशा का भाव व्याप्त है। मामले को गम्भीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने प्रमोशन कि प्रक्रिया में गति देने सकारात्मक पहल की है। संघ ने संयुक्त संचालक गायत्री बाँधी से बिलासपुर संभाग अंतर्गत रिक्त नेत्र सहायक अधिकारी के पदों पर पात्र और प्रशिक्षित कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची के आधार पर शीघ्र पदोन्नति (प्रमोशन) सह-पदस्थापना आदेश जारी करने आग्रह किया है।

पदोन्नति के मामले में बिलासपुर संभाग ही छूटा,, जिला स्तरीय प्रक्रिया पूरी, संभागीय दफ्तर में कार्यवाही चल रही कछुए की गति है।

बिलासपुर संभाग में बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, सक्ती और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले आते हैं। इन जिलों में नेत्र सहायक अधिकारी के कई पद सालों से रिक्त हैं। RHO संवर्ग के कर्मचारी ग्रामीण स्तर पर नेत्र रोगियों की जांच, मोतियाबिंद स्क्रीनिंग और राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रायपुर और दुर्ग संभाग में इसी प्रशिक्षण के आधार पर प्रमोशन आदेश जारी हो चुके हैं, लेकिन बिलासपुर में फाइल कछुए की गति से चल रही है। जिला स्तरीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी संभागीय दफ्तर में अफसर रुचि नहीं दिखा रहे, जिससे प्रशिक्षित कर्मचारी हतोत्साहित हैं।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जहान्वी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाह... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, रायपुर-दुर्ग में प्रमोशन, बिलासपुर में फाइल अटकी! प्रशिक्षित RHO कर्मचारियों ने जेडी को सौंपा ज्ञापन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन