बिलासपुर

बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत… तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन सहित हुआ फरार

उदय सिंह

बिलासपुर – ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा जहान्वी सी. भूषण की जिंदगी सड़क हादसे में खत्म हो गई। हाईकोर्ट के कोर्ट मास्टर की बेटी को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऐसी टक्कर मारी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिंदगी बचाने के लिए परिजनों और डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद रविवार को अपोलो अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं और पीछे छोड़ गया कभी न भरने वाला दर्द।मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर रोड निवासी जानवी सी. भूषण, पिता चंद्र भूषण डहरिया, कक्षा 11वीं की छात्रा थी। उसके पिता छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में कोर्ट मास्टर के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार को जानवी जरहाभाठा मंदिर चौक से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। इसी दौरान शाम 6 बजे के लगभग हाईकोर्ट के पास सेंट्रल प्वाइंट होटल के करीब एयरपोर्ट रोड चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद चालक फरार, अस्पताल में जिंदगी की जंग हारी छात्रा

टक्कर इतनी गंभीर थी कि जानवी बुरी तरह घायल हो गई। हादसे के बाद आसपास की दुकानों के संचालकों और राहगीरों ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए उसे अस्पताल पहुंचाने में मदद की। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वे भी अस्पताल पहुंचे। गंभीर हालत में जानवी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर लगातार उसका उपचार कर रहे थे। परिवार को उम्मीद थी कि उनकी बेटी स्वस्थ होकर घर लौटेगी, लेकिन रविवार को यह उम्मीद हमेशा के लिए टूट गई।हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक के फरार हो जाने से यह मामला हिट एंड रन की घटना बन गया है। एक मासूम छात्रा की मौत ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब फरार चालक की पहचान और उसके खिलाफ कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, रायपुर-दुर्ग में प्रमोशन, बिलासपुर में फाइल अटकी! प्रशिक्षित RHO कर्मचारियों ने जेडी को सौंपा ज्ञापन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन