पचपेड़ी

पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन… इलाज के दौरान मौत,

उदय सिंह

बिलासपुर – पचपेड़ी थाना क्षेत्र के भटचौरा गांव में खाना बनाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद 21 वर्षीय लॉ स्टूडेंट ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे पहले मस्तूरी के अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। सिम्स में उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भटचौरा निवासी विशंभर पुरैना किसान हैं। उनकी बेटी सोनिया पुरैना 21 वर्ष बलौदाबाजार जिले के एक लॉ कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। रविवार सुबह सोनिया घर पर ही थी। इसी दौरान उसकी बड़ी बहन ने उसे खाना बनाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों बहनों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद सोनिया नाराज होकर घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। कीटनाशक पीने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत खराब होने पर सोनिया ने परिजनों को कीटनाशक सेवन करने की जानकारी दी। यह सुनकर परिवार के लोग घबरा गए और उसे तत्काल उपचार के लिए मस्तूरी स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन छात्रा की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया।परिजन उसे लेकर सिम्स पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। हालांकि, कुछ ही देर बाद उसकी हालत और बिगड़ गई और उपचार के दौरान सोनिया की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में खाना बनाने को लेकर बहनों के बीच हुए विवाद के बाद छात्रा द्वारा यह कदम उठाने की बात सामने आई है।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार