बिलासपुर

एक ही ट्रेक पर आमने सामने आ पहुँचे मालगाड़ी और कोरबा लोकल मेमू…वीडियो हो रहा वायरल, क्या है वायरल वीडियो का सच ?

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सोशल मीडिया पर एक वीडियो से सनसनी मच गई है, दरसअल इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि बिलासपुर के पास ही जयरामनगर के पास एक ही रेलवे ट्रेक पर यात्रियों से भरी कोरबा लोकल मेमू आ रही थी और सामने से एक मालगाड़ी भी उसी ट्रेक पर आ रही थी, हालांकि जैसे ही लोको पायलट को इसका आभास हुआ मात्र कुछ ही दूरी पर दोनों ट्रेन आमने सामने रुक गए, जैसे ही इसकी जानकारी यात्रियों को हुई उन्होंने बड़ा हादसा टलने से राहत की सांस ली और ट्रेन से उतरकर इस घटना का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि यह वीडियो शनिवार की बताई जा रही है लेकिन इसकी पुष्टि नही हो पाई है, लेकिन यात्रियों ने उड़ीसा में हुए रेल हादसे के बाद इस तरह ही घटना को उससे जोड़ते हुए चुटकी जरूर ली है और कहा है यह है इंडियन रेलवे…!

वायरल वीडियो का सच…

मामले में रेलवे के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस वीडियो को गलत बताया, जिन्होंने जानकारी दी कि ऑटो सिग्नलिंग की वजह से एक ही ट्रेक पर एक के पीछे एक दूसरी ट्रेन चलती है, वही जो लोकल मेमू ट्रेन वीडियो में दिखाया जा रहा है वही ट्रेन के दूसरे सिरे का इंजन है, जहाँ दोनों ट्रेनें सामने सामने नही आई है, बल्कि एक ट्रेन के पीछे दूसरी ट्रेन है, जिसे सिंग्नल मिलते वह आगे बढ़ेगी और दूसरी ट्रेन उसके पीछे आगे बढ़ेगी। 

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार