बिलासपुर

हाईकोर्ट:- बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति की चुनाव प्रक्रिया रद्द कराने पेश याचिका खारिज।

रमेश राजपूत

बिलासपुर– हाईकोर्ट के माननीय जस्टिस पीपी साहू ने बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति का चुनाव रदद् कराने पेश याचिका को खारिज कर दिया है।उल्लेखनीय है कि बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति का 5 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्था ने नई कार्यकारिणी का चुनाव कराने राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर विधिवत प्रक्रिया प्रारंभ कर मई 2022 में मतदाता सूची का प्रकाशन किया। इसके बाद नामांकन पत्र जमा करने व मतदान तिथि के संबंध में 1 जुलाई 2022 को अधिसूचना जारी किया गया। चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद तिलक राज सलूजा व मनीष मिश्रा ने हाई कोर्ट में याचिका पेश कर चुनाव प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की थी। प्रारम्भिक सुनवाई के बाद कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाई थी। 18 सितम्बर 2024 को जस्टिस पीपी साहू की कोर्ट में अंतिम सुनवाई हुई। कोर्ट ने याचिकाकर्ता के सभी मांगो को अस्वीकार करते हुए याचिका को खारिज किया है।फर्म्स एवं सोसायटी की तरफ से मामले की पैरवी अधिवक्ता विनायक शर्मा ने की।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार