बिलासपुर

जिले में भी धान चोरों की धमक, एक बार फिर रात में खनिहान से 180 बोरी धान गायब….गरीब किसान की बढ़ी मुसीबत

रमेश राजपूत

बिलासपुर- मुंगेली जिले के बाद तखतपुर थाना क्षेत्र और अब सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में धान चोरो का आतंक शुरू हो गया है, जहाँ रातो रात चोर बड़ी मात्रा में धान को आसानी से चोरी कर ठिकाने लगा दे रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के हरदीकला टोना की है जहाँ रहने वाले किसान दिलीप रजक की पूरी फसल चोर एक ही रात में चोरी कर फरार हो गए। दरअसल दिलीप रजक ने दुसरो की जमीन किराये में लेकर खेती की थी और मिसाई के बाद धान को हरदी खार में ही 40 किलो के हिसाब से बोरियों में भरकर रखे हुए थे, जिसे जल्द ही मंडी ले जाने वाले थे,

लेकिन बीती रात धान की रखवाली कर रहे उनके दोनों बेटों के नींद पड़ते ही, रात 1 बजे के बाद ताक में बैठे अज्ञात चोरों ने 180 बोरी धान किस्म सरना और महामाया को चोरी कर ले गए, जिसकी कीमत 96 हजार के आस पास है। मामले में प्रार्थी किसान दिलीप रजक ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई है और अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप, दशरंगपुर में तीन लोगों को कुचलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार.. ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए आरोपी सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ...