बिलासपुर

फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना,

उदय सिंह

बिलासपुर – न्यायधानी में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला तोरवा थाना क्षेत्र के दोमुहानी का है, जहां शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने युवक को अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से वार कर दिया। हमले में युवक के बाएं हाथ की कोहनी के ऊपर, सिर के पीछे बाईं तरफ और कंधे में चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। मामले में तोरवा पुलिस ने आरोपी विकास पात्रे के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शराब के लिए मांगे पैसे, नहीं देने पर किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, दोमुहानी निवासी कलिंदरी पात्रे चौकसे कॉलेज में साफ-सफाई का काम करती हैं। उनकी शिकायत के मुताबिक, 16 अक्टूबर 2026 को उनका बेटा कमलेश पात्रे शाम करीब 7:30 बजे काम से घर लौटा था। हाथ-मुंह धोने के बाद रात करीब 8 से 9 बजे के बीच वह मोहल्ले के एक घर आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में घूमने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद विकास पात्रे ने कमलेश को देखकर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। कमलेश ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी पुरानी रंजिश को लेकर उससे विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अपने पास रखे चाकू से कमलेश पर हमला कर दिया।

जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

घटना में घायल कमलेश ने फोन कर अपनी मां को जानकारी दी। इसके बाद कलिंदरी पात्रे मौके पर पहुंचीं और अपने बेटे के साले के साथ उसे लेकर तोरवा थाने पहुंचीं। पुलिस ने घायल को मुलाहिजा और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर तोरवा पुलिस ने आरोपी विकास पात्रे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 118(1), 119(1), 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप, दशरंगपुर में तीन लोगों को कुचलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार.. ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए आरोपी सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे...