मल्हार

मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र की मल्हार चौकी अंतर्गत ग्राम जैतपुर से मां-बेटी के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला अपनी बेटी के साथ कपड़े सिलवाने और च्वाइस सेंटर से पैसे निकलवाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। पति की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जैतपुर निवासी सनत कुमार मिश्रा बिलासपुर में निजी कार चलाने का काम करते हैं। काम के सिलसिले में वह अक्सर बिलासपुर में ही अपने सेठ के घर रुक जाते हैं और समय मिलने पर गांव आते हैं। उनकी पत्नी बबीता देवी मिश्रा 39 वर्ष 13 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब एक बजे अपने बेटे को मल्हार से कपड़े सिलवाने और च्वाइस सेंटर से पैसे निकलवाने जाने की बात बताकर घर से निकली थीं। उनके साथ बेटी जया मिश्रा उम्र 15 वर्ष भी थी। दोनों के देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद सनत कुमार मिश्रा ने रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ कर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पति ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पत्नी और बेटी को बहला-फुसलाकर या अन्य तरीके से अपने साथ ले जाकर गलत तरीके से रोक रखा है।

लापता महिला का हुलिया

बबीता मिश्रा की रंगत गोरी, कद करीब चार फीट और बाल काले व लंबे हैं। घर से निकलते समय उन्होंने नीले रंग की साड़ी-ब्लाउज और पैरों में भूरे रंग की चप्पल पहनी थी। वे हिंदी और छत्तीसगढ़ी बोलती हैं तथा चौथी कक्षा तक पढ़ी हैं। मामले में मल्हार पुलिस ने 16 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मां-बेटी की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप, दशरंगपुर में तीन लोगों को कुचलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार.. ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए आरोपी सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर...