बिलासपुर

कार चोरी के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से कार बरामद,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा पुलिस ने कार चोरी के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने दो आरोपी के साथ एक नाबालिग और कार को बरामद कर लिया है। मालूम हो रायगढ़ के घरघोड़ा में बिजली विभाग में पदस्थ असिस्टेंट इंजीनियर सतीश कुमार ठाकुर की राजकिशोर नगर अपने भाई के घर से 4 जूलाई को आई 20 कार क्रमांक CG04MW-2617 चोरी हो गई थी। जिसकी शिकायत उन्होंने सरकंडा थाने में दर्ज कराई थी। जिसपर अज्ञात आरोपियों की तलाश सरकंडा पुलिस सरगर्मी से कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की चोरी हुई कार थाना सीपत क्षेत्रांतर्गत ग्राम रांक के पहाड़ी जंगल में खड़ी है जिसे ग्राम रांक निवासी दीपक विश्वकर्मा उर्फ चिकू अपने साथियों के साथ लाकर रखा था।

जिसपर सरकंडा थाना प्रभारी ने टीम गठित कर उन्हे रवाना किया। जहां मौके पर दबीश देकर ग्राम रांक निवासी दीपक विश्वकर्मा उर्फ चिकू को घेराबंदी कर पकड़ गया। जिसने बताया की वह अपने साथी ग्राम देवरी निवासी राहुल यादव, और एक अन्य नाबालिग के साथ मिलकर राजकिशोर नगर सरस्वती शिशुमंदिर के पास से कार का शीशा हथौड़ी से तोड़कर चोरी कर लाकर रांक के जंगल में छीपा दिया था। जिससे बरामद कर सकरंडा पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. उत्तम साहू, सउनि बी.एस. लकड़ा प्र.आर. विनोद यादव, प्र. आर. विकास सेंगर, आर. प्रमोद सिंह, आर. अविनाश कश्यप, आर. असफाक अली, आर. सोनू पाल, आर. तदबीर सिंह, आर. सतपुरन जांगड़े थाना चकरभाठा का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप, दशरंगपुर में तीन लोगों को कुचलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार.. ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए आरोपी सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ...