पचपेड़ी

पचपेड़ी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद पर मारपीट…कब्जे को लेकर पड़ोसियों ने किया ईट से हमला, दंपति के खिलाफ मामला दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोडाडीह में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना में दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अरथ बाई लहरे, जो आवास पारा गोडाडीह की निवासी हैं और गृहणी होने के साथ मजदूरी का काम करती हैं, उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा बताया कि बुधवार सुबह लगभग 10 बजे वह अपने पति रामाधार लहरे के साथ अपने मकान की घेराबंदी के लिए सरिया से कॉलम खड़ा कर रही थीं। इसी दौरान उनके पड़ोसी बिन्दु पंकज और उसकी पत्नी पदमनी पंकज वहां पहुंचे और कॉलम को अपनी जमीन पर लगाने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और फिर हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगे। आरोप है कि बिन्दु पंकज ने ईंट से अरथ बाई के सिर पर वार किया, जिससे उन्हें चोट आई और खून निकलने लगा। इस दौरान उनके पति के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। घटना को प्रार्थी के बेटे शक्तिमान लहरे और ग्रामीण गोलू केंवट ने देखा तथा बीच-बचाव किया।
पुलिस ने मामले में बिन्दु पंकज और पदमनी पंकज के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार, सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना,