सीपत

सीपत प्रेस क्लब का गठन प्रदीप पांडेय अध्यक्ष, रियाज़ अशरफी को दूसरी बार सचिव की जिम्मेदारी…बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई प्रक्रिया

उदय सिंह

सीपत – प्रेस क्लब सीपत का गठन रविवार को ग्राम खोंधरा स्थित बोइर पड़ाव में किया गया। इस दौरान पर्यवेक्षक के रुप में बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, विश्वदीपक राई, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, सूरज वैष्णव, रमेश राजपूत विशेष रूप से उपस्थित थे। सीपत प्रेस क्लब के संरक्षक के रूप में राजेंद्र धीवर, कमल गुप्ता, हरीश गुप्ता, हिमांशु गुप्ता को चुना गया वही प्रेस क्लब के उपस्थित सभी सदस्यों ने एक मत होकर सर्वसम्मति से  प्रदीप पांडेय को अध्यक्ष, चंद्र प्रकाश गुप्ता, कासिम अंसारी एवं धर्मेंद्र पाण्डेय को उपाध्यक्ष वही रियाज अशरफी को दूसरी बार पुनः प्रेस क्लब का सचिव चुना गया

आशुतोष गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया इसके अलावा अंजनी साहू सह सचिव व कोमल पाटनवार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है सदस्य कोमल पाटनवार कार्यकारिणी सदस्य तथा देवेश शर्मा और सतीश यादव को क्लब का सदस्य चुना गया l प्रेस क्लब के सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने के पश्चात प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि बिलासपुर प्रेस क्लब के निर्देशन में अपने पद की गरिमा को बनाएं रखूंगा l प्रेस के कार्यो को सबको साथ लेकर चलने और प्रेस क्लब भवन बनाने के सबसे बड़े दायित्वों को पूर्ण करना प्राथमिकता रहेगी। वही दूसरी बार निर्विरोध सचिव बने रियाज़ अशरफी ने कहा कि भविष्य में अंचल के सक्रिय पत्रकारों को सीपत प्रेस क्लब से जोड़कर आंचलिक पत्रकारिता को एक नया आयाम देने कोशिश किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब...