कोटा

बकरा मार कर खाने को लेकर हुआ पारिवारिक विवाद…. चाचा ने भतीजे पर किया धनुष-बाण से जानलेवा हमला

रमेश राजपूत

कोटा – थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगपुरा में पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सावन सिंह धनुहार निवासी कोदवाही पारा नगपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके चाचा बिसाहू धनुहार ने उस पर धनुष-बाण से जानलेवा हमला किया।
घटना 26 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे की है। प्रार्थी ने बताया कि उसके चाचा ने एक दिन पहले उसका पाला हुआ बकरा मारकर खा लिया था। जब उसने इस बारे में पूछताछ की, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि जैसे बकरा मारा, वैसे ही आज तुझे भी मार दूंगा।

इसके बाद बिसाहू ने धनुष-बाण से हमला कर दिया। तीर प्रार्थी के बाएं हाथ को चीरते हुए उसके सीने के पास जा धंसा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और बाद में थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी बिसाहू धनुहार के खिलाफ धारा 109, 296, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,