बिलासपुर

बिलासपुर:- दुल्हन लेकर लौट रही स्कॉर्पियो हुआ हादसे का शिकार, दूल्हा-दुल्हन घायल

उदय सिंह

बिलासपुर– शादी की खुशियां उस समय हादसे में बदल गईं जब बारात से लौट रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रेलर से जा टकराई। इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो में सवार दूल्हा और दुल्हन घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया।मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर बेलतरा नेवसा निवासी सत्येंद्र साहू (23) पिता रथराम साहू की बारात 10 मार्च को दुर्ग गई थी। विवाह समारोह संपन्न होने के बाद 11 मार्च की सुबह दूल्हा सत्येंद्र साहू अपनी पत्नी मनीषा साहू के साथ स्कॉर्पियो वाहन से अपने गांव नेवसा लौट रहे थे। वाहन को पप्पू धीवर चला रहा था।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10 बजे सकरी क्षेत्र के लोखंडी के पास चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने चल रहे ट्रेलर में स्कॉर्पियो घुसा दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।

error: Content is protected !!
Letest
मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...