तखतपुर

न्यायधानी में दूसरे राज्यों से पहुँच रही ब्राउन शुगर की खेप…बड़ा नेटवर्क कर रहा कारोबार, फिर पकड़े गए 2 पैडलर,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस के विशेष अभियान “प्रहार” के तहत तखतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ब्राउन शुगर पैडलरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.74 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, गांजा और नशीली दवाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह तथा एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में तखतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की संयुक्त टीम सक्रिय रूप से निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तखतपुर के मोढ़े चौक के पास एक युवक ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर तखतपुर पुलिस और एसीसीयू बिलासपुर की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी दुर्गेश गायकवाड 22 वर्ष, निवासी बड़े बाजार तखतपुर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.74 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 75 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस पूछताछ में दुर्गेश ने बताया कि वह यह मादक पदार्थ अप्पू देवांगन 32 वर्ष, निवासी देवांगन मोहल्ला तखतपुर से लेकर बिक्री करता था। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी की तलाश शुरू की और उसे बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में अप्पू देवांगन ने स्वीकार किया कि वह दूसरे राज्य से ब्राउन शुगर लाकर दुर्गेश को सप्लाई करता था। पुलिस ने उसके पास से बिक्री की बची हुई 2 हजार रुपये की रकम और अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में एंड टू एंड विवेचना की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य राज्यों के आरोपियों की तलाश जारी है। आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे किसी बड़े नशा तस्करी गिरोह का हाथ हो सकता है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, एसीसीयू के उपनिरीक्षक कमलेश बंजारे सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर