बिलासपुर

महाराणा प्रताप चौक में मोबाइल झपटमारी, तीन अज्ञात युवकों ने दिया घटना को अंजाम,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में झपटमारी की घटना सामने आई है। महाराणा प्रताप चौक के पास पैदल जा रहे एक सेवानिवृत्त अधिकारी से अज्ञात युवकों ने मोबाइल छीनकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी गंगा प्रसाद टंडन, निवासी नागदौने कॉलोनी व्यापार विहार रोड बिलासपुर, सिंचाई विभाग में एसडीओ पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 9 मार्च 2026 की शाम वह अपने मित्र इंद्रकुमार गायकवाड से मिलने तिफरा गए थे। शाम करीब 7:05 बजे वह पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह महाराणा प्रताप चौक के पास पहुंचे, तभी चौक से तिफरा की ओर जा रहे सफेद रंग की एक्टिवा में सवार तीन अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे। बताया गया कि आरोपियों ने अचानक झपट्टा मारकर उनकी शर्ट की बायीं जेब में रखा ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया और तेजी से फरार हो गए। मोबाइल में एयरटेल कंपनी का सिम लगा हुआ था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 14 हजार रुपये बताई गई है। प्रार्थी ने बताया कि वह एक्टिवा का नंबर नहीं देख पाए, हालांकि चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच से आरोपियों की पहचान होने की संभावना है। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5) और 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,