पचपेड़ी

शिक्षक की शर्मनाक करतूत: दही मांगने के बहाने घर में घुसकर छात्रा से की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय शिक्षक ने गांव की एक नाबालिग छात्रा के साथ उसके घर में घुसकर छेड़खानी की। हालांकि, छोटी बहन की सूझबूझ और शोर मचाने के कारण आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक की पहचान रोहित पटेल 50 वर्ष के रूप में हुई है, जो जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम सिर्री का निवासी है। वह प्रतिदिन ड्यूटी के लिए बिलासपुर जिले में आता था। सोमवार को आरोपी थाना क्षेत्र के एक किसान के घर पहुँचा और दही मांगने का बहाना बनाकर घर के भीतर दाखिल हो गया। उस समय किसान की दो बेटियां घर पर अकेली थीं। मौका पाकर आरोपी शिक्षक ने बड़ी बहन को बहला-फुसलाकर एक कमरे में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसे डराने की कोशिश की।बड़ी बहन की दबी हुई आवाज सुनकर घर में मौजूद छोटी बहन तुरंत उस कमरे की ओर दौड़ी। कमरे का दृश्य देखकर वह घबराई नहीं, बल्कि उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जमा होने लगे। भीड़ को अपनी ओर आता देख आरोपी शिक्षक वहां से भाग निकला।पीड़ित छात्रा अपने परिजनों के साथ पचपेड़ी थाना पहुँची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी की तलाश शुरू की। पचपेड़ी पुलिस के अनुसार आरोपी रोहित पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से आदेश मिलने के बाद आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया गया है।इस घटना ने क्षेत्र में आक्रोश पैदा कर दिया है। अभिभावकों ने आरोपी के खिलाफ कठोरतम विभागीय कार्रवाई की भी मांग की है ताकि समाज में एक कड़ा संदेश जाए।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर