बिलासपुर

सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ही मौत

उदय सिंह

बिलासपुर – तीज और गणेश चतुर्थी पर्व के बीच सकरी थाना क्षेत्र में एक बार फिर हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। सोमवार शाम ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सीने में चाकू के कई वार लगने से युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। आसपास के ग्रामीणों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन सिम्स में डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 4:30 बजे ग्राम संबलपुरी में राशन दुकान के सामने बने गणेश पंडाल के बगल में अमन सूर्यवंशी 23 वर्ष पिता प्रहलाद सूर्यवंशी और आकाश सूर्यवंशी 22 वर्ष पिता अंशु सूर्यवंशी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान अमन ने अपने पास रखे चाकू से आकाश के सीने पर लगातार तीन-चार वार कर दिए। अचानक हुए चाकू के हमले से आकाश लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। वारदात से आसपास मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल आकाश को उपचार के लिए सिम्स भेजा गया। हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी अमन सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, इसका खुलासा पुलिस की पूछताछ के बाद होने की बात कही जा रही है। मृतक के शव को सिम्स की मर्च्यूरी में रखवाया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सकरी क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाओं के बीच हत्या की इस वारदात ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,