धमतरी

गार्डन में फांसी के फंदे में झूलती मिली युवक की लाश, नही हो सकी है शिनाख्त… पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

धमतरी – जिले में शनिवार सुबह नेहरु गार्डन में एक युवक की फंदे पर लटकी लाश मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामला कोतवाली थाना का है। युवक की लाश गार्डन में व्यायाम साधन पर फंदे से लटकती मिली है। जिससे पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। युवक के पास से पुलिस ने एक बैग बरामद किया है जिसमे डेली नीड्स का सामान मिला है जैसे की टूथ पेस्ट और ब्रश। कोतवाली थाना प्रभारी नवनीत पाटिल ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को आज सुबह लगभग 7.30 -8.00 बजे नेहरु गार्डन के गार्ड से सूचना मिली कि एक युवक की लाश गार्डन में व्यायाम साधान पर लटक रही हैं। जिसपर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तहकीकात शुरू कर दी है। युवक ने जीन्स टी-शर्ट पहन रखा था और वहां से एक बैग भी बरामद किया गया है। जिसमे टूथब्रश, टूथपेस्ट और अंडर गारमेंट्स मिले है। युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार