मस्तूरी

युवाओं के जोश से गूंजा लावर, क्रिकेट प्रतियोगिता में खमतराई बनी चैंपियन…युवा खेल से जुड़ें, मैदान से ही बनते हैं भविष्य के सितारे- अरविंद लहरिया

उदय सिंह

मस्तूरी – क्षेत्र के लावर में सिद्ध बाबा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में युवाओं और खेल प्रेमियों का उत्साह देखने लायक रहा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना और शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पूरे आयोजन में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का खेल के प्रति जोश और उत्साह साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मस्तूरी विधायक के सुपुत्र एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी (अजा) के प्रदेश संयोजक अरविंद लहरिया शामिल हुए।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश सचिव अशोक राजवाल, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव खेत्रो महानंद तथा जनपद सदस्य कार्तिकराम पटेल उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि अरविंद लहरिया ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं के जीवन में अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना विकसित करता है।

उन्होंने कहा कि मैदान से ही भविष्य के सितारे निकलते हैं, इसलिए युवाओं को खेल गतिविधियों से अधिक से अधिक जुड़ना चाहिए। खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी है। उन्होंने युवाओं से खेल के माध्यम से अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में खमतराई टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि जयरामनगर की टीम उपविजेता रही। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए खिलाड़ी महेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य आसिम महिलांगे, दीपक गेंदले, अजय गेंदले, अक्षय बघेल, विनेक गेंदले, गोपाल चांदने, सहदेव गेंदले, सजीव खुटे, ज्वाला गेंदले, मजनू खुटे, रघु खुटे, निर्भय महिलांगे, राजा महिलांगे, सागर निषाद और राहुल निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को लेकर पूरे क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल