सीपत

सीपत:- भाभी की हत्या करने वाला देवर गिरफ्तार…शारिरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर गला घोंटकर की थी हत्या,

उदय सिंह

बिलासपुर- थाना सीपत और एसीसीयू बिलासपुर की संयुक्त टीम ने एक हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी संजय बृजवासी पिता दुखीराम उम्र 40 वर्ष निवासी तेलसरा, थाना चकरभांठा को चकरभाठा एयरपोर्ट के पास बांध के नीचे से घेराबंदी कर पकड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, 7 मार्च 2025 को मृतिका के पुत्र ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह और उसकी बहन स्कूल से घर लौटे तो मां राजकुमारी बर्मन खाट पर मृत पड़ी थी। उसके गले में गमछा बंधा था, जिससे गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसी दौरान चचेरी बहन अंजली को आरोपी संजय बृजवासी ने फोन कर बताया कि उसने राजकुमारी की हत्या कर दी और अब आत्महत्या करने जा रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी संजय बृजवासी ने कबूल किया कि उसने अपनी भाभी से जबरन संबंध बनाने की कोशिश की थी।

भाभी के इनकार करने और दूसरे व्यक्ति से संबंध रखने की बात पर विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर उसने गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और गमछा खाट के पाटी से बांध दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार था, लेकिन पुलिस की सतत निगरानी और मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त स्कूटी और कपड़े भी जब्त किए गए। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, एसआई शिवसिंह बक्साल, प्र. आर. परमेश्वर सिंह ठाकुर, कौशल वस्त्रकार, आकाश मिश्रा सहित एसीसीयू टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...