बिलासपुर

VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान पुल से टकराई कार

उदय सिंह

बिलासपुर – आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब वे अपने गृह नगर अकलतरा से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बिलासपुर में आयोजित संगठनात्मक बैठक में शामिल होने जा रहे थे। दुर्घटना में उनके सिर और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे अभिषेक मिश्रा अकलतरा से बिलासपुर के लिए रवाना हुए थे। सुबह लगभग 11 बजे मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम किरारी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर नहर के ऊपर बने पुल पर उनकी कार CG 11 AQ 3548 हादसे का शिकार हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किरारी भदौरा नहर की ओर से एक बाइक सवार अचानक हाईवे पर चढ़ गया और सीधे कार के सामने आ गया। संभावित टक्कर को टालने के लिए अभिषेक मिश्रा ने तत्काल स्टीयरिंग मोड़कर बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायल अभिषेक मिश्रा को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार उनके सिर और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि वे चिकित्सकीय निगरानी में हैं और उनका उपचार जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचने लगे। घटना के बाद पुलिस ने भी मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...